जिला कलक्टर ने किया मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

प्रतापगढ़,16 फरवरी। जिला कलक्टर एंव अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति प्रतापगढ़ डॉ अंजलि राजोरिया द्वारा सोमवार को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़ का विस्तृत निरीक्षण कर रिकार्ड सुव्यवस्थित करने, अनुपयोगि सामग्री निस्तारित करने, बकाया भुगतान पूर्ण करने, इंकेक्षण आक्षेपों के निरस्तीकरण की कार्यवाही बाबत् निर्देशित किया गया । कार्यालय की भौतिक पत्रावलीयों की स्थिति का अवलोकन कर नोट शीट पर दिनांक पदनाम पूर्ण हस्ताक्षर के अभाव को गंम्भीरता से लिया गया एंव ई फाईल प्रोसेस अविलम्बन प्रारम्भ करने बाबत् मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण समय मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा, उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी विनोद खांट, क. विशेषज्ञ मेडिसिन राजकुमार जोशी, लेखाधिकारी हनुमान प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!