उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट-2026 प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन द्वारा मिराज एवं उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट-2026 के अंतर्गत मिराज स्टेडियम में इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैचों के आयोजन में उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन टीम विजेता एवं आयकर विभाग उपविजेता टीम रही।
उदयपुर टैक्स बार के अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन  द्वारा आयोजित ’मिराज-उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन टीम टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ के 35वें संस्करण का भव्य समापन  मदन पालीवाल स्पोर्ट्स सेंटर, नाथद्वारा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में उत्साहपूर्वक हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से आयकर विभाग को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीजी हजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) भेराराम चौधरी, सीजीएसटी विभाग के जॉइंट कमिश्नर रोशन बडियाल, मिराज ग्रुप के सीए मधुसूदन झंवर एवं सीईओ अरविंद जैन उपस्थित रहे।
स्पोर्ट्स कमेटी अध्यक्ष सीए पंकज जैन ने बताया कि फाइनल मुकाबला अंत तक रोमांचक रहा।   उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।  लक्ष्य का पीछा करते हुए आयकर विभाग की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले के बावजूद 147 रन ही बना सकी। एवं आयकर विभाग की टीम उपविजेता रही
यूटीबीए के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि अतिथियों द्वारा विजेता टीम के कप्तान सीए पंकज जैन व टीम साथियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज राहुल गुप्ता, बेस्ट बैट्समैन हिमांशु नागोरी, बेस्ट बॉलर गोविंद,बेस्ट फील्डर को  हेमपाल चौधरी को पुरूस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में तृतीय स्थान पर सीजीएसटी की टीम रही, जबकि राजसमंद टैक्स बार एसोसिएशन को गेस्ट टीम के रूप में सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स कमेटी वाइस चेयरमैन सी.पी. बालदी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा 35 वर्षों से आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य विभागों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को सुदृढ़ करना है। टूर्नामेंट के लीग मैच 7, 8 और 14 फरवरी को गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए थे। संस्था विगत वर्षों से आयकर, बिक्री कर, एक्साइज, सीजीएसटी एवं अन्य विभागों के साथ-साथ राजसमंद, चित्तौड़,भीलवाड़ा एवं विभिन्न टैक्स बार एसोसिएशनों के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है।
कार्यक्रम का संचालन सीए पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर सचिव अंकुश जैन सहित शैलेश माहेश्वरी, सतीश जैन, विशाल मेनारिया, रमेश डांगी, अंशुल कटेजा, प्रतीक नेनावती, महावीर धींग, हातिम कांकरोलीवाला, महेश मेनारिया, आनंद पगारिया, अजय वर्मा एवं 250 से अधिक सदस्य व विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मिराज ग्रुप के राजेश राजपुरोहित, मयंक पाठक और लक्ष्मण दीवान का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!