आज 1 फरवरी 2026 को फतेहपुर बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन मंगलश्री वाटिका, फतेहपुरा आयोजित हुआ। प्रारंभ में बिलेश्वर महादेव मंदिर खारोल कॉलोनी से मंगलश्री वाटिका तक भव्य महिला कलश व शोभायात्रा उल्लासपूर्वक निकाली गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन उपरांत शशि मेहता एवं सहयोगियों द्वारा नवकार एवं गणपति संयुक्त वंदना द्वारा किया गया, निर्मला कोठारी एवं सहयोगियों द्वारा निश्चित होगा परिवर्तन का भी उत्कृष्ट गायन प्रस्तुत किया गया।
संयोजक रमेश खारोल ने सभी का स्वागत किया। मुख्य वक्ता महेश श्रीमाली का स्वागत एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाह जेपी अग्रवाल गीतांजलि ग्रुप, जयंत श्रीमाली मंगल श्री गार्डन, राधेश्याम सोनी, सौरभ कोठारी, भोपाल सिंह इत्यादि को भी मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते , इस तरह के सामाजिक एकत्रीकरण की महत्ता को प्रतिपादित किया।
महेश श्रीमाली ने समाज में हिंदुओं की एक जुट़ता बनाए रखने और जोऱ देते हुए आने वाली पीढियां को सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शित किया। उन्होंने इस संदर्भ में कुछ करनिय कार्यों पर जोर डालते हुए मातृभूमि की स्वच्छता, समाज में समरसता बनाए रखने में अपना सार्थक व सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। जाति भाषा जैसे बंधनों से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का कार्य करना है।
साध्वी सुलोचना श्री जी ने अपने उद्बोधन में अपने संस्कारों की दृढ़ता पर रहते हुए कुटुंब व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया, सात्विक आहार व अहिंसा व्यवहार अपनाने का उपदेश भगवान महावीर की दृष्टि से प्रतिपादित करते हुए मानव कल्याण का मत रखा। संतों की सुरक्षा के निमित्त उन्होंने समाज का आह्वान भी किया। उपस्थित जन समूह को साध्वी श्री से मांगलिक लाभ भी प्रदान हुआ।
अंत में सहसंयोजक राकेश जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगी व उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश नागौरी द्वारा किया गया।
