शी सर्किल इंडिया का सुपर किड्स अवार्ड 21 अप्रैल को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की ओर से 21 अप्रैल को सरदारपुरा स्थित होटल रेडिएंट ग्लोबस में सुपर किड्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
फाउंडर तारिका भानुप्रताप ने बताया कि किड्स अवार्ड में 5 से 15 साल की उम्र के बच्चे जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं,उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक्डेमिक्स, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, आर्ट, डांस, मॉडलिंग आदि कैटेगरी में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सम्मान समारोह हेतु आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है। इसी कार्यक्रम के तहत किड्स फैशन परेड भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के ड्रेस कोड में स्टेज पर रैंप वॉक करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!