नियमित सहायकों का प्रशिक्षण शुरू
उदयपुर, 16 फरवरी। जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु प्रथम चरण में जिले के कुल 23 चार्जों के नियमित सहायकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला परिषद सभागार, उदयपुर में प्रारम्भ हुआ। जिला जनगणना अधिकारी एवंअति. जिला कलक्टर (प्रशासन), उदयपुर श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जनगणना कार्य हेतु नियमित सहायकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्त्व महत्त्वपूर्ण है। यह जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी। यह भारतवर्ष की प्रथम डिजीटल जनगणना होगी जिसमें आमजन स्वयं भी स्वगणना विकल्प का उपयोग करके अपनी गणना कर सकेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना चार्जों के द्वारा फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की…
