उदयपुर। मेवाड़ी सार्वभौमिकता रक्षार्थ अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले लोक देवता कल्लाजी महाराज का पावन जन्म कल्याणक महोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा।
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत अशोक परिहार ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित शेषावतार परम आराध्य दाताश्री के मंदिरों व स्थानको पर पावन जन्म कल्याणक महोत्सव शुद्ध श्रावण शुक्ल अष्टमी,गुरूवार 24 अगस्त 2023 को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा। चूंकि अधिक मास भी इस वर्ष श्रावण में ही लग रहा है जिससे सामान्य जनमानस में भ्रम की स्थिति बन सकती है अतः शुद्ध श्रावण शुक्ल अष्टमी 24 अगस्त गुरुवार को ही मनाया जायेगा।
कल्लाजी जन्मोत्सव 24 अगस्त को
