फतेहसागर की सफाई कर दिया झीलों को स्वच्छ रखने का संदेश
उदयपुर , 25 फरवरी, संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउन्डेशन की उदयपुर ब्रान्च द्वारा रविवार को सम्पूर्ण भारतवर्ष मे एक साथ हो रहे ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना के दूसरे चरण के आयोजन की शुरुआत रानीरोड स्थित राजीव गांधी उद्यान के निकट ओपन जिम पर फतेहसागर झील की सफाई करके की गयी ।
इस अवसर पर “अमृतजल प्रोजेक्ट” के आयोजन का शुभारंभ करते हुए महाराणा भूपाल चिकित्सालय के सीएमएचओ शंकर बामनिया ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रकृति भी एक हमारी मां है इसका सिंगार करना हमारा कर्तव्य है इनके ऊपर अगर हम गंदगी करें तो प्रकृति हमें कभी माफ नहीं करेगी। ये संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउन्डेशन का बहुत अच्छा अभियान है जिस तरह से ये सफाई अभियान चलाया जा रहा है निश्चित रूप से सभी लोगों को प्रेरणा देगा। उन्होंने ने मिशन के “प्रोजेक्ट अम्रत” की “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” परियोजना के आयोजन की सराहना करते हुए बधाइयां दी।
वही उक्त कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप में अंबामाता थाने के स्टाफ सहित उपस्थित हुए थाना अधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे हैं झीलों की सफाई अभियान की दिल से सराहना की उन्होंने निरंकारी सेवादारों द्वारा तन्मयता और लगन के साथ कर रहे हैं सेवा कार्यों को प्रशंसनीय एवं सेवाभावी कार्य बताते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा बच्चों में जो संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है वह अनुकरणीय है सामजिक व धार्मिक झेत्र में सभी धर्म व वर्गों को एक साथ लेकर समाज में जो चेतना का प्रादुर्भाव कर रहे है वह अकल्पनीय है और सदैव अनुकरणीय रहेगा । इस आयोजन के दौरान संत निरंकारी मंडल ब्रांच उदयपुर के मुखी महात्मा जीत सिंह द्वारा पधारे हुए अतिथियों का मिशन की परंपरा अनुसार दुपट्टा औढाकर स्वागत करते हुए मिशन की स्मारिका भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया।
मिशन के उदयपुर ब्रांच के मीडिया प्रभारी राजेश सोनी ने बताया कि “स्वच्छ मन स्वच्छ जल” परियोजना के तहत आज संपूर्ण भारतवर्ष के 27 राज्यों के 900 शहरों में लगभग 1500 स्थानों पर एक साथ प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जलाशयों की सफाई की गई। उन्होंने बताया कि “प्रोजेक्ट अम्रत” के तहत पिछले वर्ष भी “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” परियोजना का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा निरंकारी मिशन के पूर्व प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर उनसे प्रेरणा लेकर किया गया था जिसका दूसरा चरण 25 फरवरी रविवार को देशभर में झीलों की सफाई करके मनाया गया।
इस अवसर पर मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के लगभग 200 कार्यकर्ता भाई बहनों द्वारा झील के अंदर एवं बाहर सफाई करके आमजन को झीलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।
इससे पूर्व पिछोला झील, दूध तलाई एवं फतहसागर के कई स्थानों पर निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के युवा वॉलिंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का अनूठा प्रयास किया साथ ही अम्रत जल प्रोजेक्ट की जानकारी दी। जिसकी समाज के हर वर्ग ने प्रशंसा की और झीलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
