महिलाओं जैसा श्रेष्ठ नेतृत्व किसी में नहीं : राठौड़

16 नवंबर को होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारी बैठक
उदयपुर, 10 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उदयपुर शहर जिला की बैठक आज पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय मीडिया सेंटर पर आयोजित हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुई।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि आगामी 16 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला द्वारा विराट महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी बैठक में जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व जिला महामंत्री किरण जैन, वरिष्ठ नेता अर्चना शर्मा, कार्यक्रम संयोजक किरण तातेड़, शहर जिला पदाधिकारी खुशबू मालवीय, डॉ. सीमा चंपावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी, महामंत्री रुचिका चौधरी, सोनिका जैन, विभिन्न मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व हर क्षेत्र में सर्वोत्तम है — परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र तक, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने प्रबंधन से सभी को चकित किया है।
कार्यक्रम संयोजक किरण तातेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न उपाय अपनाए जाएंगे।
अर्चना शर्मा ने कहा कि पहले महिला स्वयंसिद्ध , आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने, फिर अपने चारों ओर की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करे और उनके लिए प्रयासरत रहे।
वरिष्ठ नेता सुषमा कुमावत ने कहा कि आज की महिला पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। समाज में सकारात्मक बदलाव आए हैं और हमें अपने आसपास की महिलाओं के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत ने कहा कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हर कार्यक्रम और हर अभियान सफल रहा है। प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, उसी प्रकार हमें भी दृढ़ संकल्प के साथ अपना सहयोग देना है और इस महिला सम्मेलन को सफल बनाना है।
पूर्व जिला महामंत्री किरण जैन ने कहा कि महिला मोर्चा के बहाने स्वयं तो आए हीं, साथ ही अपने परिवार, सखी-सहेलियों और पड़ोस की बहनों को भी लेकर आएं। नए को जोड़ना हमारा दायित्व है और पुराने का सम्मान करना हमारा कर्तव्य।
पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन की धुरी स्वयं महिला है। घर में सुबह से लेकर रात तक इस्तेमाल होने वाली हर वस्तु में आत्मनिर्भर भारत का समावेश हो — यह महिला के ही हाथ में है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी ने कहा कि हम महिलाएं मिलकर इस उद्देश्य को 100% सफलता की ओर ले जाएंगी। महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, शहर जिला पदाधिकारी, एस.टी. मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कुमावत, सुभाषिनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी जैन, भावना चौहान, शीतल गुप्ता, रानू भटनागर, राजकुमारी खटीक, मंजू कुमावत, मीना बंधु, मनीबेन पटेल, मंजू शर्मा, तारा पुरबिया तुलसी नागदा, मनोरमा गुप्ता, पार्षद हीरा देवी, कुसुम यादव, विद्या भावसार, आशा सोनी, संगीता माली, ममता शर्मा, ममता पाटीदार किरण सिसोदिया रेखा कंवर सीमा साहू, चंदा अनिता भंडारी, चंद्रकला बोलिया, संगीता माली, लज्जा रमेजा आभा आमेटा, मंजू गदावत, मंजू शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री रुचिका चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सोनिका जैन ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!