फेस योगा व महामुत्युंजय मंत्र पर विश्व रिकाॅर्ड के लिये आज जुटेंगे 3000 से अधिक साधक

उदयपुर। डायनेेमिक योगा स्टूडियों की ओर से 14 अक्टूबर को फिल्ड क्लब मैदान पर योगा फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 3000 लोगों द्वारा किये जाने वाले 108 बार महामृत्यंुजय मंत्र,फेस योगा व 21 लोगों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किये जाने वाले योगा को लेकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया जायेगा। इस दौरान विश्व रिकाॅर्ड की टीम व जूरी मौजूद रहेगी। इसमें प्रवेश निःशुल्क लेकिन पंजीकण के साथ रहेगा।
योग गुरू डाॅ. गुनीत मांेगा ने बताया कि शहर में पहली बार वृह्द स्तर पर लगभग 3000 लोग एक ही स्थान पर एकत्रित होकर फेस योगा करेंगे। इससे पूर्व वहीं पर शिवोहम सोल एवं जेसमीत कौर द्वारा महामृत्यंुजय मंत्र का 3000 लोगों द्वारा 108 बार यानि 324000 बार उच्चारण किया कर इसका रिकाॅर्ड बनाया जायेगा। इसके अलावा वहीं पर 21 व्यक्तिगत रिकाॅर्ड भी बनाये जायेंगे।
14 अक्टूबर को ही स्पाॅट रजिस्ट्रेशन भी किये जायेंगे। हमनें 3200 लोगों का लक्ष्य रखा है। दोनों कार्यक्रम लगभग 20-20 मिनिट के होंगे। यह रिकाॅर्ड बनने के बाद इसे गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड के लिये आवेदन किया जायेगा। समारोह में बतौर अतिथि संासद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!