राजीव गांधी जल संचय योजना: जिला स्तरीय की आमुखीकरण कार्यशाला
उदयपुर, 29 नवंबर। राजीव गांधी जल संचय योेजना के द्वितीय चरण अन्तर्गत जिला स्तर पर उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, जिला प्रमुख सुश्री ममता कंुवर एवं जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष के आतिथ्य में जिला परिषद् सभागार में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में सांसद मीणा जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके क्षेत्र में राजीव गांधी जल संचय योजना प्रथम चरण अन्तर्गत पूर्ण कराये गये कार्यो की सूची उपलब्ध कराते हुये कार्यो के निरीक्षण करने एवं प्रधान को ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया। जिला परिषद के सीईओ मयंक मनीष ने सभी लाइन विभाग को गाईडलाइन के अनुसार प्रभावी कार्य योजना बनाने…
