Breaking News

नागौर की प्रमिला चौधरी रही इन्वेस्ट राजस्थान क्विज की प्रथम विजेता

नागौर की प्रमिला चौधरी रही इन्वेस्ट राजस्थान क्विज की प्रथम विजेता

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने की इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के विजेताओं की घोषणा जयपुर, 30 सितम्बर। राजस्थान सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने शुक्रवार 30 सितम्बर को उद्योग भवन में इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के विजेताओं की घोषणा की। एआई टूल के माध्यम से विजेताओं की घोषणा करते हुए उद्योग मंत्री ने क्विज की प्रथम विजेता नागौर की प्रमिला चौधरी को फोन पर बधाई भी दी। प्रमिला चौधरी को 55 इंच का स्मार्ट टीवी दिया जायेगा। इस अवसर पर एसीएस उद्योग श्रीमती वीनू गुप्ता, आयुक्त श्री महेन्द्र पारख, आयुक्त बीआईपी श्री ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी डॉ.…
Read More
खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार सख्त, दो माह से समूचे प्रदेश में माइंस व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही जारी -एसीएस 

खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार सख्त, दो माह से समूचे प्रदेश में माइंस व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही जारी -एसीएस 

जयपुर, 30 सितंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। पिछले दो माह से समूचे प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध माइंस एवं पुलिस  प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अजमेर वृत की उपलब्धियों को भी रेखांकित करते हुए अधिकारियों से इसी तरह से परस्पर समन्वय व सहयोग से कार्य करने का आग्रह किया। अजमेर वृत में खनिज संपदा का विपुल भण्डार है। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम…
Read More
एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर को

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर को

उदयपुर 30 सितंबर। जिले के उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर को आयोजित होगा। शिविर में निजी नियोजकों द्वारा आशार्थियों का मौके पर ही प्रारंभिक चयन किया जाएगा। विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में भर्ती के इच्छुक व्यक्ति अपने समस्त प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्रों व दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ प्रातः 11 बजे शिविर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।
Read More
सी.बी.आई.सी द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन

सी.बी.आई.सी द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन

सरकारी कार्य में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.आई.सी.) द्वारा दिनांक 14 से 29 सितम्बर,2022 तक हिन्दी पखवाड़ा, 2022 मनाया गया। सी.बी.आई.सी. के संबद्ध एवं अधीनस्थ सभी कार्यालयों में कार्मिकों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ जैसे निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी,वाद-विवाद आदि आयोजित की गई।   सी.बी.आई.सी. के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी, मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में पखवाड़े के अंतिम दिन दिनांक 29-09-2022 को एक समारोह  का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस आयोजन में सी.बी.आई.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों  ने भाग लिया ।…
Read More
आदिवासी संस्कृति का कलाकुम्भ आदि महोत्सव सम्पन्न

आदिवासी संस्कृति का कलाकुम्भ आदि महोत्सव सम्पन्न

लोक परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के साथ ग्रामीण पर्यटन बढ़ावे के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता - जिला कलेक्टर उदयपुर, 29 सितम्बर। राजस्थान सरकार के सौजन्य से जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित आदि महोत्सव का भव्य समापन भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के मुक्ताकाशी रंगमंच पर हुआ। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने नगाड़ा बजाकर समापन समारोह की शुरुआत की। कलेक्टर ने स्थानीय कलाकारों सहित भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा और कहा कि लोक परंपरा कला व…
Read More
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 20 ब्लॉक्स के 2240 खिलाड़ी अब दंगल में

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 20 ब्लॉक्स के 2240 खिलाड़ी अब दंगल में

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल जिला प्रमुख ने भी खेली कबड्डी संभागीय आयुक्त और कलेक्टर खेलते दिखे क्रिकेट और वॉलीबॉल उदयपुर 29 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश भर में शुरू किए गए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत 29 सितंबर को हुई। इसका समापन दो दिन पश्चात 1 अक्टूबर को किया जाएगा। उदयपुर में महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में किया गया। इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों के दलों ने अपने परंपरागत नृत्य के साथ…
Read More
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक से होगा ‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान‘ के निर्माण का सपना साकार – खेल राज्यमंत्री

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक से होगा ‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान‘ के निर्माण का सपना साकार – खेल राज्यमंत्री

- ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमों के गांवों में खेल मैदानों के लिए 25-25 लाख की घोषणा जयपुर, 29 सितंबर । खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों से ‘फिट राजस्थान-हिट राजस्थान’ के निर्माण का सपना साकार होगा। श्री चांदना गुरूवार को बूंदी के खेल संकुल में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक-2022 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। चांदना ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन से आमजन में स्वस्थ रहने को लेकर जागरूकता आई है। वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करने के साथ…
Read More
वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थयात्रा का सपना होगा साकार

वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थयात्रा का सपना होगा साकार

पहली ट्रेन से 900 से अधिक तीर्थ यात्री करेंगे रामेश्वरम के दर्शन  जयपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं में से एक वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना-2022 शुक्रवार से वरिष्ठ नागरिकों की मुस्कान का कारण बनेगी। योजना के तहत प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क तीर्थ यात्रा का सपना सच होगा। देवस्थान विभाग द्वारा 900 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पहली ट्रेन से रामेश्वरम (मदुरै) का भ्रमण निशुल्क करवाया जाएगा। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया कि पहली ट्रेन शुक्रवार को दुर्गापुरा (जयपुर) से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जिसमें जयपुर जिले के 700 से अधिक…
Read More
माइनर मिनरल के 609 हैक्टेयर के 95 प्लॉट नीलामी के लिए तैयार,अवैध खनन गतिविधियोंके खिलाफ दो माह से जारी अभियान में 405 गिरफ्तारी

माइनर मिनरल के 609 हैक्टेयर के 95 प्लॉट नीलामी के लिए तैयार,अवैध खनन गतिविधियोंके खिलाफ दो माह से जारी अभियान में 405 गिरफ्तारी

- अतिरिक्त मुख्य सचिव ,माइंस एवं पेट्रोलियम -आरसीसी-ईआरसीसी के 1840 करोड़ रु. के 130 ठेको की सफल नीलामी जयपुर, 28 सितंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि माइंस विभाग द्वारा अप्रधान खनिजों (माइनर मिनरल) के नीलामी हेतु इस साल अब तक 609.66 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 प्लॉट तैयार किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 197.17 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 116 प्लॉटों की सफल नीलामी की जा चुकी है। उन्होंने फील्ड के भूविज्ञानियों और माइनिंग इंजीनियरों से परस्पर समन्वय बनाते हुए सभी संभावित बिन्दुओं का अध्ययन कर ऑक्शन के लिए नए प्लॉट तैयार करने…
Read More
राजसिको ने कमाया अब तक का सर्वाधिक लाभ, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा पहला अन्तर्राष्ट्रीय मेला -राजसिको अध्यक्ष

राजसिको ने कमाया अब तक का सर्वाधिक लाभ, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा पहला अन्तर्राष्ट्रीय मेला -राजसिको अध्यक्ष

जयपुर, 28 सितम्बर। राजसिको अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने बताया कि निगम ने इस वर्ष 543 लाख का लाभ अर्जित किया गया है, जो कि अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने निगम को एक बीमारू संस्था से लाभप्रद संस्था बनाने के लिये निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। श्री अरोड़ा ने यह जानकारी राजस्थान निर्यात संर्वधन परिषद की वार्षिक सामान्य सभा की प्रथम बैठक के बाद दी। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए ने बताया कि माह फरवरी मार्च 2023 में जोधपुर में प्रथम राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जायेगा। यह मेला ग्रेटर नोएडा में होने वाले…
Read More
error: Content is protected !!