बैटरी चलित वाहनों के पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश – मानदंड पूरा नहीं करने वाले वाहन निर्माताओं और विक्रेताओं पर करें कार्रवाई – परिवहन आयुक्त
जयपुर, 24 जून। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बैटरी चलित वाहनों के पंजीयन के सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त पंजीयन अधिकारियों एवं प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैटरी चलित दोपहिया श्रेणी के वाहन विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों की पूर्ण जांच की जाए कि वे वाहन मोटर वाहन की श्रेणी से मुक्त होने योग्य हैं। परिवहन आयुक्त ने सभी पंजीयन और प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच के दौरान वाहनों के मानदंडों में अंतर पाए जाने पर वाहन विक्रेताओं के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और…
