दो साल से नहीं मिल रहा रजिस्ट्रेशन नंबर, पेसिफिक कॉलेज के छात्र कलक्ट्री पर बैठे धरने पर
आरएन नंबर के बगैर नहीं मिल रही नौकरी उदयपुर, 14 जुलाई। शहर के उमरड़ा स्थित पेसिफिक इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्री पर कॉलेज के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। वे करीब 4 घंटे से स्टूडेंट्स धरने पर रहे। स्टूडेंट्स का कहना था कि शिक्षा के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। स्टूडेंट्स का कहना था कि एक से डेढ़ साल होने के बावजूद हमें नर्सिंग डिग्री के आरएन नम्बर नहीं मिले हैं। आरएन नम्बर के बिना हमें सरकारी जॉब तो दूर निजी हॉस्पिटल में भी कोई जॉब नहीं दे रहा। उनका कहना है कि एडमिशन…
