Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगी नई राह – सुराणा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगी नई राह – सुराणा

उदयपुर। आर एन टी मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में अनुष्का ग्रुप की ओर से आई. ए. एस. और आर. ए. एस. के लिए भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में आगामी आई. ए. एस. और आर.ए.एस. जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के स्वरूप का गहरा विवेचन किया गया। जिसमे विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम को रणनीतिक तौर पर सूचीबद्ध करते हुए अध्यापन की दिशा को तय करने के बारे में बताया गया। इन परीक्षाओं में प्रत्येक विद्यार्थी के सपने जुड़े हुए हैं इन्हें सही दिशा प्रदान करने के लिए प्रेरणा मात्र की आवश्यकता हैं। संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. एस.…
Read More
श्रावण के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे वन भ्रमण

श्रावण के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे वन भ्रमण

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे रजत पालकी में सवार हो वन भ्रमण पर निकलेंगे। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव के द्वितीय सोमवार पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रतिकात्मक स्वरूप का विशेष श्रृंगार धरा रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर की परिक्रमा करा नक्षत्र वाटिका ले जाया जाएगा। जहां प्रभु महाकालेश्वर की महाआरती की जाएगी। दाधीच ने बताया कि इससे पूर्व प्रभु महाकालेश्वर का सहस्त्रधारा अभिषेक कराया जाएगा। पंडितों द्वारा रूद्री सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया…
Read More
होटल के सेफ्टी टैंक में दो युवकों की मौत को लेकर वाल्मीकि समाज का कलक्ट्री पर प्रदर्शन

होटल के सेफ्टी टैंक में दो युवकों की मौत को लेकर वाल्मीकि समाज का कलक्ट्री पर प्रदर्शन

पहले मुआवजा, फिर पोस्टमार्टम उदयपुर। शहर की एक होटल के सैफ्टी टैंक की सफाई करने उतरते समय दम घुटने से जिन दो युवकों की मौत हुई, उनका पोस्टमार्टम दूसरे दिन शनिवार को भी नहीं हो पाया। परिजन मुआवजा और आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वाल्मीकि समाज ने शनिवार दोपहर उदयपुर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर होटल संचालक से भी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद एवं यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समाज के लोग व सफाईकर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए…
Read More
फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय का मामला उदयपुर । मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के फीस में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करते हुए मांगों की सूची सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार को विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने 13 मांगों का पत्र कुलपति के नाम दिया। प्रमुख मांगों में बढ़ाई गई फीस को कम करने तथा ई-रिक्शा का संचालन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए…
Read More
75 वर्षीय वृद्ध महिला की देहदान की अंतिम इच्छा को पुत्र ने किया पूरा

75 वर्षीय वृद्ध महिला की देहदान की अंतिम इच्छा को पुत्र ने किया पूरा

उदयपुर, 15 जुलाई। यहां गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शनिवार को एक 75 वर्षीया वृद्धा की देह दान में मिली। जिसे उसके बेटे ने कॉलेज को समर्पित किया। शहर के सेक्टर- 14 की ललिता पुरी गत 8 वर्षों से लीवर व हार्ट की बीमारी से जूझ रही थी। जिसने शनिवार को दम तोड़ दिया था। उनके पुत्र विकास पुरी ने अपनी मां की देह कॉलेज को समर्पित करने के साथ बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनकी देह काम में आए और भावी डॉक्टर्स अनुसंधान कर सकें। एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश के.जी की मौजूदगी…
Read More
कालारोही स्कूल की कक्षा में छत का प्लास्तर गिरा

कालारोही स्कूल की कक्षा में छत का प्लास्तर गिरा

उदयपुर, 15 जुलाई(ब्यूरो)। बारिश के मौसम में जिले के कई स्कूलों की स्थिति बदहाल है। सीलन भरी दीवारें, टपकती छत, उखड़ता प्लास्टर इन ज्ञान के मंदिरों की हकीमत बयां करते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार को जिले के कालारोही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय कक्षा में एक भी छात्र नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि यह घटना उस समय हुई, जब स्कूल चल रहा था। पूर्व आशंका के चलते शिक्षक उस क्लास में बच्चों को पढ़ाने की बजाय…
Read More
बोहरा समाज के पहले शहीद मेजर मुस्तफा की कब्र को किया क्षतिग्रस्त

बोहरा समाज के पहले शहीद मेजर मुस्तफा की कब्र को किया क्षतिग्रस्त

उदयपुर। बोहरा समाज के पहले शहीद मेजर मुस्तफा की उदयपुर स्थित कब्र को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर यहां सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बोहरा समाज के पहले शहीद मेजर मुस्तफा की कब्र यहां खांजीपीर स्थित बोहरा समाज के कब्रगाह में स्थित है। सेना के अधिकारी नितिन चौधरी की दर्ज कराए मामले में बतायागया कि किसी ने शहीद मेजर की कब्र तथा उसके आसपास के क्षेत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Read More
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने किया पदभार ग्रहण

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने किया पदभार ग्रहण

उदयपुर 15 जुलाई। नवागंतुक जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शनिवार शाम 8 बजे जिला कलेक्टर उदयपुर का पदभार ग्रहण कर लिया। पोसवाल चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर के पद से स्थानांतरित होकर उदयपुर आए हैं। इससे पूर्व राजसमंद में भी जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। पोसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की समस्त फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर एक जनजाति बहुल जिला है। ऐसे में यहां आमजन के कल्याणार्थ कार्य करने की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि हर व्यक्ति…
Read More
होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत

होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत

50 फीट गहरे टैंक की सफाई करने उतरे थे चार युवक, दम घुटने लगातो ले गए अस्पताल, दो की गई जान, दो भर्ती परिजन और समाज के लोगों का आरोप होटल प्रशासन ने बिना संसाधन दिए उतार दिया मौत के टैंक में मुआवजे की मांग उदयपुर, 13 जुलाई(ब्यूरो)। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के सज्जनगढ़ इलाके में स्थित होटल जुस्ता में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का हालत बिगड़ गई, जिनका उपचार एमबी अस्पताल में जारी है। इधर, होटल प्रशासन की घेर लापरवाही सामने आने…
Read More
नए जिला कलक्टर पोसवाल का उदयपुर से रहा है नाता

नए जिला कलक्टर पोसवाल का उदयपुर से रहा है नाता

उदयपुर। राजस्थान में कार्मिक विभाग ने गुरुवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें उदयपुर में भी जिला कलेक्टर से लेकर तीन बड़े अफसरों को बदला गया है। उदयपुर संभाग के चित्तौडगढ़़ जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को उदयपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया। जबकि मौजूदा जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को जनजाति आयुक्त के पद पर लगाया है। साथ ही नगर निगम के आयुक्त के पद पर आईएएस मंयक मनीष को जिम्मा दिया गया है। गौरतलब है कि उदयपुर में लगाए नए जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल का उदयपुर से नाता रहा है। संभाग…
Read More
error: Content is protected !!