लालस करेंगे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में कमेंट्री
उदयपुर, 17 जुलाई। आकाशवाणी उदयपुर के कार्यक्रम प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर महेन्द्र सिंह लालस 3 अगस्त से चेन्नई में शुरू होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। लालस इससे पूर्व विश्व कप, ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रीय खेल जैसी कई प्रतिष्ठित खेल स्पर्धाओं की कमेंट्री कर चुके हैं। स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर उदयपुर 17 जुलाई। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उदयपुर जिले में आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। डाइट…
