उदयपुर, 3 अगस्त। पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास भाले ने सोमवार को राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित गतिविधियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।
प्रमुख शासन सचिव ने संस्थान में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया।
प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित नशामुक्ति अभियान के तहत संस्थान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रमुख शासन सचिव ने संस्थान की ओर से रखी गई विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 3 अगस्त। जिले में 8 एवं 11 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ यात्राओं के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के जारी आदेश के अनुसार 8 अगस्त को श्री महाकालेश्वर समिति द्वारा गंगू कुण्ड, आयड़ से महाकालेश्वर मन्दिर तक आयोजित कांवड़ यात्रा के लिए तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण रमेश राजपुरोहित को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 11 अगस्त को शिव दल मेवाड़ द्वारा जगदीश मन्दिर से फतेहसागर रोड स्थित नीलकण्ठ महादेव मन्दिर तक आयोजित कांवड़ यात्रा के लिए तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण जब्बरदान चारण को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।