उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के नए हेल्दी फूड प्रोडक्ट “बीसीआई प्रोटीन बाइट्स” का भव्य लॉन्च मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के करकमलों द्वारा किया गया। लॉन्च के दौरान बड़ी संख्या में उद्योगपति, उद्यमी, शेफ, होटल व्यवसायी एवं बीसीआई सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध प्रोडक्ट्स भी बाजार में उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीआई मसाले, बीसीआई पानी, बीसीआई अगरबत्ती और बीसीआई परफ्यूम के बाद अब बीसीआई प्रोटीन बाइट्स को लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में भी बीसीआई लोगों की हेल्थ और दैनिक जीवन से जुड़े उपयोगी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
मेटाफिट वेलनेस की ओनर एवं बीसीआई युवा प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग हेल्दी स्नैकिंग के बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं। इसी सोच के साथ बीसीआई प्रोटीन बाइट्स को तैयार किया गया है। यह प्रोडक्ट खजूर, बादाम, काजू, कद्दू के बीज, तिल एवं अन्य पौष्टिक नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से निर्मित है, जो शरीर को आवश्यक न्यूट्रिशन और एनर्जी प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि प्रोडक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नो एडेड शुगर, नो आर्टिफिशियल कलर्स और केवल नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का उपयोग किया गया है। यह बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस लवर्स एवं हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है। प्रोटीन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर यह प्रोडक्ट दिनभर एनर्जी बनाए रखने में सहायक है।
