उदयपुर जिले में अपराध, हादसों और आत्महत्या की घटनाएं; पुलिस कार्रवाई भी तेज
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नारायणलाल पुत्र लोगर मीणा निवासी गोवला डबोक ने दिनेश पुत्र नाना लाल मीणा निवासी गोवला व तीन चार अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके छोटे भाई देवीलाल के फांसी लगाकर हत्या करने या हत्या के लिए उकसाने से देवीलाल द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में…
