जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा 2025: सलूंबर में किसानों को वैज्ञानिक खेती के गुर, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम
उदयपुर/सलूंबर। भा.कृ.अनु.प.– राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर की ओर से जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा–2025 तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक विभिन्न जनजागृति और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केन्द्र प्रमुख डॉ. बी.एल. मीना के नेतृत्व में पखवाड़ा के अंतर्गत कई गतिविधियाँ संपन्न हुईं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार मीणा ने बताया कि पखवाड़ा का उद्देश्य जनजातीय समाज में शिक्षा, जागरूकता, वैज्ञानिक खेती और आदिवासी वीरों के इतिहास को जन–जन तक पहुँचाना है। सरकारी विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.…
